Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

'द डिप्लोमैट' की कमाई में उछाल, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की संख्या

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

24 Mar 2025

'द डिप्लोमैट' की कमाई में उछाल, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की संख्या

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उतना कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म टिकट खिड़की पर संघर्ष करती हुई नजर आई है। हालांकि, फिल्म के 10वें दिन से इसकी कमाई में कुछ सुधार देखने को मिला है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ सकती है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, धीमी रफ्तार से चलने के बावजूद फिल्म ने अपने बजट को पार कर लिया है। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये था और अब तक यह अपने खर्च को कवर करने में सफल रही है।

'द डिप्लोमैट' एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जो 'भाग जॉनी' और 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में जॉन के अलावा सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे टैलेंटेड कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय डिप्लोमैट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। जॉन अब्राहम ने फिल्म में भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह का किरदार निभाया है और इस भूमिका में वह पर्दे पर पूरी तरह से छा गए हैं।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'द डिप्लोमैट' की कमाई में उछाल, वीकेंड पर बढ़ी दर्शकों की सं
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News